आंगनबाड़ी सुपरवाइज़र ( MBS21) परीक्षा केंद्र में बढ़ोतरी हेतु विशेष निर्देश

 पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर खुली सीधी भर्ती एवं परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा ( MBS21 ) हेतु विशेष निर्देश 

आंगनबाड़ी सुपरवाइज़र ( MBS21) परीक्षा - cgvyapamjob.in

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल , रायपुर (vyapam cgstate gov in) द्वारा संचालक संचालनालय महिला एवं बाल विकास , छत्तीसगढ़ , नवा रायपुर के अंतर्गत पर्यवेक्षक पदों हेतु खुली सीधी भर्ती एवं परिसीमित सीधी भर्ती Supervisor exam date 2021 परीक्षा दिनांक 23 जनवरी 2022 को दो पालियों में किया जायेगा । उक्त भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा केन्द्रों की संख्या में वृद्धि हुई है । व्यापम द्वारा प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में निम्नानुसार परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं :-

Supervisor Exam  प्रथम पाली की परीक्षा हेतु –

  • अम्बिकापुर में – 71 ,
  •  बैकुण्ठपुर में  – 15
  •  बिलासपुर में  – 193
  •  दंतेवाड़ा में  – 06 
  • ,धमतरी में  – 25 , 
  • दुर्ग में –  113 ,
  • जगदलपुर में  – 35 , 
  • जांजगीर में  – 28
  •  जशपुर में  – 10 , 
  • कांकेर में  – 24 , 
  • कबीरधाम में  – 17 
  • कोरबा में  – 30 
  • महासमुंद में  – 32 , 
  • रायगढ़ में  – 51 ,
  •  रायपुर में  – 158 , 
  • एवंराजनांदगाँव में  – 31

इस तरह कुल 839 परीक्षा केन्द्र  प्रथम पाली की परीक्षा हेतु बनाए गए हैं । 

इसी तरह Supervisor Exam द्वितीय पाली की परीक्षा हेतु-

  • अम्बिकापुर में  – 09
  •  बैकुण्ठपुर में  – 03 , 
  • बिलासपुर में  – 16 , 
  • दंतेवाड़ा में –  02 , 
  • धमतरी में  – 02 
  • दुर्ग में  – 10 , 
  • जगदलपुर में  – 09 
  • जांजगीर में –  04 
  • जशपुर में  – 03 ,
  •  कांकेर में  – 03 , 
  • कबीरधाम में –  03 , 
  • कोरबा में  – 04 , 
  • महासमुंद में  – 04 , 
  • रायगढ़ में  – 08 , 
  • रायपुर में  – 18
  • राजनांदगाँव में –  04 ,

 इस तरह 102 परीक्षा केन्द्र द्वितीय पाली की परीक्षा हेतु बनाए गए हैं । 

अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि –

  1. उक्त परीक्षा हेतु कुछ जिलों में नए परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं । कई परीक्षा केंद्र शहरी सीमा से काफी दूर है । अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि वे परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभॉति परिचित हो जावें । 
  2. यदि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो CG VYAPAM Helpline No. 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 7470470609 पर संपर्क कर सकते हैं । जिला स्तर पर भी एक हेल्पलाइन दिनांक 21 जनवरी 2022 से 22 जनवरी 2022 को उपलब्ध रहेगा जहाँ से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । 
  3. कोविड संक्रमित अभ्यर्थी कोविड सेंटर में परीक्षा दे सकेंगे । इसके लिए अभ्यर्थी को एक दिन पूर्व जिला नोडल अधिकारी या जिला समन्वयक को सूचना देनी है ताकि संक्रमित अभ्यर्थी हेतु पृथक से परीक्षा कक्ष की व्यवस्था की जा सके ।
Official Notification –
आंगनबाड़ी सुपरवाइज़र ( MBS21) परीक्षा केंद्र में बढ़ोतरी हेतु विशेष निर्देश

आंगनबाड़ी सुपरवाइज़र ( MBS21) Admit Card यहां से डाउनलोड करें –

Leave a Comment